फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: निर्माणाधीन एक्सप्रेस-वे के पुल पर बीम लगाते समय गिरा गर्डर, तीन मजदूर दबे

विज्ञापन
बड़गांव में निर्माणाधीन दिल्ली देहरादून हाईवे पर बीम गिरने के बाद जुटे लोग। संवाद - फोटो : mathura
विज्ञापन
बडगांव (सहारनपुर)। निर्माणाधीन दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेसवे पर मौरा गांव के पास गंगनहर पर बनने वाले पुल का बीम लगाते समय गर्डर गिरने से मलबे में तीन मजदूर दब गए। मलबे में दबे मजदूरों को मशीन की सहायता से बमुश्किल बाहर निकाला गया। इससे मौके पर अफरा-तफरा मची रही। पता लगने ही पुलिस पहुंची।
विज्ञापन

दिल्ली-देहरादून के बीच निर्माणाधीन ग्रीन एक्सप्रेसवे पर निर्माण चल रहा है। रविवार शाम प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर अनुज पांडेय व प्रोजेक्ट मैनेजर शिव मोहन की देखरेख में गांव मौरा के समीप गंगनहर पर पुल निर्माण के लिए कर्मी बीम लगाने का कार्य कर रहे थे। बताया जाता है कि अचानक एक के बाद एक करके चार बीम टूटकर गिर गए। बताया जा रहा है कि हादसे के समय वहां काम कर रहे तीन मजदूर दब गए। इनके अलावा एक डंपर भी दब गया। हाईवे कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद मजदूरों घायल अवस्था में मलबे से निकालकर उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
सूचना पर आसपास के ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। पुलिस के पहुंचने से पहले ही हाइवे कर्मी मौके से फरार हो गए। वहीं, भारतीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष ठाकुर अजब सिंह भी कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर डटे हुए हैं। प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर अनुज पांडेय ने बताया कि गंगनहर में पानी छोड़ने का दबाव था। इसलिए देर शाम तक काम जारी रहा।
विज्ञापन

- कार्यदायी संस्था के कर्मचारी गायब
गंगनहर पर बनने वाले पुल का बीम लगाते समय गर्डर गिरते ही भगदड़ मच गई। तेज धमाके के साथ आवाज हुई तो मजदूर काम छोड़कर अलग हट गए। तीन मजदूरों के दबने का पता लगने पर कार्यदायी संस्था के कर्मचारी भी निकल गए। लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस भी मजदूरों के नाम को लेकर असमंजस की स्थिति में रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें