फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: तेंदुए को शिवालिक वन में छोड़ा, गाजियाबाद कचहरी में घुसकर 10 लोगों को किया था लहूलुहान

Thu, 09 Feb 2023 08:43 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

Saharanpur News : वन विभाग की टीम ने तेंदुए को शिवालिक वन में छोड़ दिया है। इस तेंदुए ने बुधवार को गाजियाबाद की कचहरी में घुसकर 10 लोगों को लहूलुहान कर दिया था।
विज्ञापन
टीम ने तेंदुए को छोड़ा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद की कचहरी में घुस कर दस लोगों को हमला कर घायल करने वाले तेंदुए को पकड़ने के बाद बृहस्पतिवार शाम को यहां शिवालिक वन में छोड़ा गया। वह पूरी तरह से स्वस्थ है। दोनों जिलों के वन अधिकारियों की टीम ने उसे यहां सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा है।

विज्ञापन


गाजियाबाद जिला न्यायालय परिसर में बुधवार को शाम चार बजे तेंदुए ने घुसकर आतंक मचा दिया था। तेंदुए ने हमला कर वहां मौजूद दस लोगों को घायल किया था। सूचना पर वन विभाग और मेरठ की वाइल्ड लाइफ टीम ने साढ़े चार घंटे बाद रात करीब आठ बजे तेंदुए को बेहोश कर पकड़ा था।

यह भी पढ़ें: दुल्हन के दरवाजे पर हो रहा था डांस: अचानक मातम में बदली शादी की खुशियां, दूल्हे के भाई समेत तीन की मौत 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को गाजियाबाद के डीएफओ मनीष सिंह टीम के साथ तेंदुए को पिंजरे में लेकर सहारनपुर पहुंचे। यहां से शिवालिक वन क्षेत्र की डीएफओ श्वेता सेन के साथ पूरी टीम शिवालिक वन क्षेत्र में पहुंची। शिवालिक वन क्षेत्र की बड़कला रेंज में शाम को इस तेंदुए को छोड़ा गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: PHOTOS : अर्जेंटीना से हस्तिनापुर पहुंचा पर्यटक सैलानियों का ग्रुप, इतिहास जानकर बोले- इंडिया इज द ग्रेट

डीएफओ श्वेता सेन ने बताया कि तेंदुआ पूरी तरह से स्वस्थ है। इस नर तेंदुए की उम्र करीब सात साल है। इसे बिना किसी कॉलर के जंगल में छोड़ा गया है। इस दौरान टीम में पशु चिकित्सक डॉ. आरके सिंह, एसडीओ राकेश चंद्र यादव आदि शामिल रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें