फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भयमुक्त एवं निष्पक्ष चुनाव कराएं : आईजी

Sat, 28 Jan 2017 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
पुलिस लाइन में बैठक लेते आईजी अजय आनंद। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मेरठ जोन के पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि चुनावों को निष्पक्ष एवं भयमुक्त संपन्न कराने में पुलिस अपना पूरा सहयोग करें। चुनावों में लापरवाही न बरती जाएं। सतर्कता एवं सजगता से कार्य करें और लोगों का भरोसा प्राप्त करें। पुलिस पर ही चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने की पूरी जिम्मेदारी है।
विज्ञापन


 मेरठ जोन के पुलिस महानिरीक्षक अजय आनंद शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में विधानसभा चुनाव 2017 के तहत आयोजित गोष्ठी में पुलिस अधिकारियों को दिशा निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी चुनावों में पूर्ण सतर्कता एवं सजगता बरतते हुए कार्य करें।

पुलिस अनावश्यक रूप से किसी को परेशान न करें, लेकिन चुनावों में किसी प्रकार के नियमों की अवहेलना न होने दें। शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराने के लिए पुलिस की जिम्मेदारी बढ़ गई है। पुलिस विभाग लोगों का भरोसा जीतें और उन्हें भयमुक्त करें।
विज्ञापन


जिससे बिना किसी दबाव के लोग मतदान कर सकें। चुनाव पूरी तरह से निष्पक्ष संपन्न हो। सहारनपुर के मंडलायुक्त एमपी अग्रवाल ने कहा कि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का चुनाव में कड़ाई से पालन कराना है।

गोष्ठी में पुलिस उप महानिरीक्षक जेके शाही, जिलाधिकारी शफकत कमाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लव कुमार, मुजफ्फरनगर डीएम दिनेश कुमार, शामली डीएम सुजीत कुमार, मुजफ्फरनगर एसएसपी बबलू कुमार, एसपी शामली डॉक्टर अजयपाल के अलावा राजपत्रित अधिकारी समेत सभी थाना प्रभारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें