फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: दिल्ली रोड पर प्रस्तावित आईएसबीटी के पास आधी रकम देकर पाएं आशियाना

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। आवास विकास परिषद प्रस्तावित आईएसबीटी के पास बने 138 फ्लैट की बिक्री कर रहा है। वन बीएचके फ्लैट की कीमत 17 से 18 लाख और टू बीएचके फ्लैट की कीमत 27 से 28 लाख रुपये है। 15 सितंबर तक पांच फीसदी रकम जमा कर फ्लैट बुक करा सकते हैं। यह प्रक्रिया ऑनलाइन के साथ ही सीधे आवास विकास परिषद के कार्यालय पहुंचकर भी पूरी कर सकते हैं।
विज्ञापन

आवास विकास परिषद के दिल्ली रोड पर 244 फ्लैट हैं। इनमें 80 फ्लैट वन बीएचके और 160 फ्लैट टू बीएचके हैं। अभी तक कुल 106 फ्लैट बिके हैं। 138 फ्लैट अभी खाली हैं, जिनकी बिक्री चल रही है। फ्लैट की बिक्री में लोगों द्वारा कम रुचि लिए जाने के चलते आवास विकास परिषद ने लखनऊ विकास प्राधिकरण की तर्ज पर फ्लैट बेचने का निर्णय लिया है। यदि सरकारी कर्मचारी फ्लैट खरीदना चाहता है तो वह निर्धारित कीमत का 50 फीसदी जमा कर फ्लैट की चाबी पा सकता। इसी प्रकार सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी 70 फीसदी कीमत अदा कर फ्लैट ले सकता है। 60 दिन के अंदर भुगतान करने पर पांच फीसदी की छूट भी दी जा रही है। गैर सरकारी व्यक्ति भी फ्लैट के लिए आवास विकास परिषद कार्यालय में संपर्क कर सकता है। या फिर http://www.uparp.in/ पर भी पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें