फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: रेस्टोरेंट पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम का छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दिल्ली रोड स्थित एक ब्रांडेड कंपनी के रेस्टोरेंट पर छापा मारा। टीम को फ्रीजर कक्ष में एक साथ वैज-नॉनवेज खाद्य पदार्थ मिले। फ्रीजर कक्ष को सील करते हुए नोटिस जारी किया गया है। साथ ही रेस्टारेंट से चार खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच को प्रयोगशाला भेजे।
विज्ञापन

बुधवार को सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय मनोज कुमार वर्मा, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी धनंजय शुक्ला के नेतृत्व में टीम दिल्ली रोड पर हसनपुर चुंगी स्थित एक ब्रांडेड कंपनी के रेस्टोरेंट पर पहुंची। टीम ने रेस्टोरेंट में बनने वाले हर खाद्य पदार्थ के बारे में जानकारी ली। साथ ही साफ-सफाई को जांचा। इस दौरान रेस्टोरेंट से मैदा, नवनीत आटा, रिफाइंड ऑयल और यूज कुकिंग ऑयल का नमूना भरा। अधिकारियों ने फ्रीजर कक्ष की भी जांच की। यहां एक ही जगह पर वैज और नॉनवेज खाद्य पदार्थ रखे मिले, जबकि दोनों तरह के खाद्य पदार्थ अलग-अलग होने चाहिए थे। इस पर अधिकारियों ने फ्रीजर कक्ष को सील किया और नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा। छापे की कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी जवाहर लाल, जगदंबा प्रसाद, कुलदीप, अमित आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें