फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पेंटिंग प्रतियोगिता में गीताज्ञान की अंशिका पांचाल रही विजेता

Sat, 25 Jan 2025 11:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
चित्रकला प्रतियोगिता में पेंटिंग का प्रदर्शन करते मेपल्स एकेडमी के छात्र। स्रोत-स्कूल
विज्ञापन
गंगोह। उत्तर प्रदेश दिवस के उपलक्ष्य में सहारनपुर के डॉ. बीआर आंबेडकर स्टेडियम में आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में गीताज्ञान संस्कार एकेडमी की छात्रा अंशिका पांचाल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर सहारनपुर के प्रभारी मंत्री सुनील कुमार शर्मा एवं अन्य अतिथियों ने अंशिका को 5100 रुपये, ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता में महाकुंभ 2025, प्रयागराज और उत्तर प्रदेश की संस्कृति जैसे विषयों पर सैकड़ों बच्चों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। हजारों पेंटिंग्स में अंशिका की पेंटिंग ने दर्शकों और निर्णायकों का मन मोह लिया। प्रार्थना सभा में आयोजित सम्मान समारोह में अध्यापकों और विद्यार्थियों ने तालियां बजाकर अंशिका का उत्साहवर्धन किया।
विद्यालय के प्रबंधक राकेश तायल, कोषाध्यक्ष संजय कांत गुप्ता, प्रधानाचार्य, उप प्रधानाचार्य पूजा सिंह और कॉर्डिनेटर पारुल अग्रवाल ने अंशिका को मिठाई खिलाकर बधाई दी। मंच संचालन राखी सैनी और दिव्या सैनी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें