फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder: बदला लेने के लिए उतारा मौत के घाट, सामने आया मर्डर का राज, बेरहमी से किया था कत्ल

Mon, 22 Apr 2024 08:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर

सार

Saharanpur Murder Case : सहारनपुर के सहजवा गांव में हुई गौरव की हत्या का खुलासा हो गया है। आरोपी ने भाई की हत्या का बदला लेने के लिए गौरव को मौत के घाट उतारा था। बेरहमी से उसका कत्ल किया था।
विज्ञापन
सहारनपुर में गौरव की हत्या का आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर में रामपुर मनिहारान के गांव सहजवा में हुई गौरव की हत्या के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने भाई की हत्या का बदला लेने के लिए गौरव को धारदार हथियारों से हमला कर मौत के घाट उतारा था। इस मामले में सात आरोपी फरार हैं।

विज्ञापन


गांव सहजवा निवासी प्रदीप कुमार, उसके बेटा गौरव उर्फ गुल्लू, भतीजा शुभम मुचलकों में पाबंद है। शनिवार सुबह दस बजे वह एसडीएम रामपुर मनिहारान के यहां तारीख पर जा रहे थे। जैसे ही वह घर से बाहर निकले तो गांव में ही रहने वाले रामकुमार, उसके पिता ओमपाल, सोनी और पांच साथियों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया था, जिसमें गौरव की मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें: UP: BJP प्रत्याशी की मौत पर अभद्र टिप्पणी करने वाला सपा समर्थक गिरफ्तार, लिखा था-शेरनी ने किया भेड़िए का शिकार

विज्ञापन

एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि रविवार को कोतवाली रामपुर मनिहारान पुलिस आरोपी सोनी गांव सहजवा को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पुलिस को बताया कि डेढ़ वर्ष पूर्व गांव में ही छेड़छाड़ को लेकर पंचायत हुई थी, जिसमें ओमपाल के बेटे और रिश्ते में उसके भाई लोकेश की गौरव व उसके पक्ष के लोगों ने पीटकर हत्या कर दी थी। हत्या का बदला लेने को ही गौरव को मौत के घाट उतारा है।

यह भी पढ़ें: UP Board Result: उम्मीद से ज्यादा अंक मिले तो यकीन नहीं कर पाया छात्र, हुआ बेहोश, पहुंच गया अस्पताल
विज्ञापन

इस मामले में गौरव, उसके पिता प्रदीप, सौरभ, शुभम जुलाई पर में ही जमानत पर छूटकर आए थे। एसएसपी ने बताया कि फरार सात आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें