फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: गणपति बप्पा का श्रद्धाभाव से किया स्वागत, गूंजे जयकारे

Sun, 08 Sep 2024 01:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले में भगवान श्री गणेश चतुर्थी पर लोगों ने गणपति बप्पा का श्रद्धाभाव से स्वागत किया। इसके साथ ही विधि-विधान से पूजा अर्चना कर गणेश भगवान की मूर्ति घरों में स्थापित की। लोगों ने मोदक और मिष्ठान का भोग लगाया। गणपति बप्पा के जयकारों से वातावरण भक्तिमय में हो गया।
विज्ञापन

शनिवार महानगर में लोगों ने घरों में पड़ितों को बुलाकर मंत्रोचारण के साथ भगवान श्री गणेश की मूर्ति की स्थापना की। इसके बाद भगवान श्री गणेश को फल, मोदक, लड्डू, मेवों को भोग लगाया। वहीं, राधा विहार स्थित महा शक्तिपीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर में स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने विधिविधान से पूजा अर्चना संपन्न कराई। श्री रामकृष्ण विवेकानंद संस्थान के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में भगवान गणेश की अष्टधातु की मूर्ति का सर्व प्रथम अभिषेक किया गया। स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि भगवान श्री गणेश प्रथम देव हैं। इनकी आराधना के बिना कोई अनुष्ठान पूरा नहीं होता है। इस दौरान अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे। नुमाइशकैंप कॉलोनी में सामूहिक रूप सन्नी, भारत, निखिल, सागर, आकाश भगवान श्री गणेश की मूर्ति स्थापित की। राज विहार कॉलोनी स्थित श्री शिव मंदिर में शोभायात्रा निकालकर गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया। भगवान श्री गणेश को भोग लगाकर आरती उतारी गई। इस दौरान मोहन बंसल, अक्षय त्यागी, पीडी अरोड़ा, गोपाल अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें