फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस भी जल्दी आ...

Fri, 16 Sep 2016 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
गणपति विसर्जन यात्रा निकालते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में प्राचीन श्रीरामलीला कमेटी द्वारा इस वर्ष होने वाले रामलीला महोत्सव के लिए चिलकाना मार्ग स्थित रामलीला भवन में कमेटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा गणेश एवं ध्वज पूजन किया गया।
विज्ञापन


इसी के साथ भगवान गणेश एवं ध्वज की नगर परिक्रमा करायी गई। यात्रा का जगह जगह पुष्प वर्षा से भव्य स्वागत किया गया। नगर परिक्रमा में सबसे आगे कमेटी का बैनर, चार पहियों वाली गाड़ी पर श्री गणेश, दो घोड़े, नरसिंघे वादक और शहनाई वादक के साथ बैंड धार्मिक धुने बजा रहा था।

बैंड के साथ ही उत्सव संचालक अमित सिंघल एवं सह उत्सव संचालक प्रवीण सेठ व सचिन गोयल सहित कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्य ध्वज लेकर चल रहे थे।

श्री गणेश और ध्वज की नगर परिक्रमा श्रीरामलीला भवन से प्रारंभ होकर मोरगंज, चौक फव्वारा, नया बाजार, सर्राफा बाजार, बड़तला यादगार होती हुई श्री रामलीला भवन पहुंची। ध्वज यात्रा का पूरे मार्ग पर भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन


पूजन पंडित लोकेश दीक्षित ने कराया। साथ ही रामलीला भवन की सबसे ऊपरी मंजिल पर हर्षोल्लास के साथ भगवान श्रीराम के जयकारों और पुष्पवर्षा के साथ ध्वज स्थापित किया गया। 

कार्यक्रम में कमेटी के प्रधान रजनीश गुप्ता, मंत्री माईदयाल मित्तल, चेयरमैन विनय जिंदल, कोषाध्यक्ष अमित गुप्ता, पंडित वासुदेव शर्मा निर्मोही, नीरज गर्ग, दीपक अग्रवाल, हितेष गर्ग, गोपाल मोहन शर्मा, अनिल गर्ग, सचिन गुप्ता, रामरतन अग्रवाल, निलेश गुप्ता, प्रवीण रायजाल, राकेश मित्तल, कुलदीप अग्रवाल, ऋषिपाल गुप्ता, लक्ष्य कांबोज, राजेंद्र काका, देवेंद्र शर्मा, अमित चौहान, सुशील आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें