फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी के शातिर आरोपियों पर लगेगा गैंगस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
धोखाधड़ी के शातिर आरोपियों पर लगेगा गैंगस्टर
विज्ञापन

सहारनपुर। फर्जी दस्तावेज तैयार कर बैंक से 20 लाख रुपये का ऋण लेकर हड़पने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया। आरोपियों पर पुलिस गैंगस्टर के तहत भी कार्रवाई करने की तैयारी में लग गई है। क्योंकि इन्होंने गिरोह बनाकर धोखाधड़ी और कूट रचना कर ठगी करने की वारदात को अंजाम दिया।
एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि आरोपियों के नेटवर्क को भी पुलिस ने खंगाल रही है। जांच में सामने आया है कि आरोपी 15 से अधिक बैंकों से ऋण लेकर हड़प चुके हैं। आरोपियों का साथ किन-किन लोगों ने दिया है, इसका भी पुलिस पता लगा रही है। आरोपियों की फोन कॉल डिटेल भी खंगाली गई है, जिसमें कई संदिग्ध नंबर मिले हैं। उन नंबरों के आधार पर पुलिस की जांच आगे बढ़ रही है। इसके साथ ही बैंक कर्मचारियों से भी कई अहम जानकारियां जुटाई गई हैं। इस गिरोह में शामिल अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन

यह था मामला
बृहस्पतिवार को नगर कोतवाली पुलिस ने अशोक नगर निवासी साकिब फारूखी, कंबोह का पुल निवासी मो. नवाज व गुलफाम उर्फ शानू निवासी सब्जी मंडी थाना पुरकाजी (मुजफ्फरनगर) को पकड़ा था। इन आरोपियों ने मुकेश नामक व्यक्ति के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर जोगियान के नजदीक स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से 20 लाख रुपये का ऋण लेकर हड़प लिया था। गुलफाम को मुकेश नाम का व्यक्ति बनाकर बैंक भेजा गया था।
विज्ञापन

वाहन चोर गिरफ्तार, एक बाइक बरामद
सहारनपुर। थाना कुतुबशेर पुलिस ने वाहन चोर को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से क्षेत्र से ही चोरी की गई बाइक बरामद हुई है। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी मो. अली उर्फ गुड्डू निवासी नानौता ने मोहल्ला विजय नगर से तीन नवंबर को एक बाइक चोरी की थी। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने चोरों की तलाश की। जिसमें मो. अली पकड़ा गया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि पूर्व में भी वह कई जगहों से वाहन चोरी कर चुका है। आरोपी के अन्य साथी अभी फरार है, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें