फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: 2.05 करोड़ की स्मैक के साथ 25 हजार का इनामी सरगना गिरफ्तार

विज्ञापन
नकुड़ पुलिस की गिरफ्त में स्मैक का सरगना कौशर। 
विज्ञापन
- नकुड़ पुलिस ने अंबेहटा-गंगोह रोड पर रामसहायवाला गांव से सरगना को पकड़ा
विज्ञापन

- 1.27 किलोग्राम स्मैक बरामद, बरेली से मंगाकर आसपास गांवों में करता था सप्लाई
- तस्कर पर होगी गैंगस्टर की कार्रवाई, इस मामले में अभी छह वांछितों की तलाश जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। नकुड़ पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की है। स्मैक की तस्करी करने वाले 25 हजार के सरगना को गिरफ्तार किया है। इसके पास से 1.27 किलोग्राम स्मैक, दो मोबाइल और 2600 रुपये की नकदी बरामद हुई है। स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 2.05 करोड़ रुपये है। सरगना बरेली से मंगाकर आसपास गांवों में स्मैक की तस्करी करता था।
रविवार को पुलिस लाइन में एसएसपी अभिनंदन सिंह ने बताया कि नशा तस्कर कौशर मूलरूप से नकुड़ थाना क्षेत्र के गांव घाटमपुर का रहने वाला है, जो फिलहाल गाजियाबाद के ट्रोनिका सिटी क्षेत्र में पावी सादिकपुर गांव के पास किराए के मकान में रह रहा था। तस्कर पर थाना सदर बाजार, नानौता और गंगोह में स्मैक तस्करी की प्राथमिकी दर्ज है। उस पर नानौता थाने से 25 हजार रुपये का इनामी घोषित हुआ था। नकुड़ पुलिस ने स्मैक तस्करी के सरगना कौशर को अंबेहटा-गंगोह रोड पर रामसहायवाला गांव के पास से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

तस्कर लगातार जगह बदलकर अपने नेटवर्क को संचालित कर रहा था। इस मामले में अभी छह आरोपी और वांछित चल रहे हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पकड़ा गया तस्कर पढ़ा-लिखा नहीं है, लेकिन अपने नेटवर्क से संपर्क बनाने के लिए व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम का इस्तेमाल करता था। अब पुलिस ने उस पर गैंगस्टर की कार्रवाई लगाकर संपत्ति जब्त करने की तैयारी शुरू कर दी है।
बरेली तक फैला नेटवर्क, वहीं से मंगाता था स्मैक
पूछताछ में तस्कर कौशर ने बताया कि 2021 में स्मैक के मामले में जेल जा चुका है। जेल से बाहर आने पर उसने कुछ समय तक दूध का काम किया, लेकिन कमाई कम होने के चलते 2024 में फिर से स्मैक के कारोबार में उतर गया। उसी दौरान उसके गांव के एक साथी ने बरेली के रहने वाले आसिफ से कराई। इसके बाद वह अपने साथियों के साथ मिलकर बरेली से बड़े स्तर पर स्मैक मंगाने लगा। उसके नेटवर्क में दो और सहयोगी हैं, जिनमें भाई भी शामिल है। वहीं तीसरा साथी बरेली से स्मैक लाने और पहुंचाने का काम करता था। वह स्मैक को बरेली से लाकर गाजियाबाद स्थित किराए के मकान तक पहुंचाता था। कौशर अपने सप्लायरों से घाटमपुर और आसपास क्षेत्रों में सप्लाई करवाता था।
विज्ञापन

21 सितंबर 2025 को एंटी नारकोटिक्स टीम ने पकड़ी थी स्मैक
पूछताछ में तस्कर कौशर ने यह भी बताया कि 21 सितंबर 2025 को एंटी नारकोटिक्स टीम और नानौता पुलिस ने उसकी 713 ग्राम स्मैक पकड़ी थी। इसके बाद 26 नवंबर 2025 को सदर बाजार पुलिस ने 4.5 किलोग्राम स्मैक बरामद की थी। वहीं 29 सितंबर 2025 को गंगोह पुलिस ने भी उसके नेटवर्क से 300 ग्राम स्मैक पकड़ी थी।

नकुड़ पुलिस की गिरफ्त में स्मैक का सरगना कौशर। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें