सहारनपुर जनपद के गंगोह निवासी कबाड़ी का काम करने वाला व्यक्ति हिमाचल के सोनल में अपनी चारपाई पर लहूलुहान हालत में मृत पड़ा मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने शव को घर लाकर गमगीन माहौल में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की है।
बताया गया कि माजिद (43) पुत्र लियाकत अपने बच्चों के साथ हिमाचल के सोलन में किराए के मकान में रहता था। घर से करीब चार किलोमीटर दूर न्यू सब्जी मंडी बाईपास रोड पर उसका कबाड़ी का गोदाम था। बृहस्पतिवार की रात वह कबाड़ का सामान बेचकर गोदाम पर ही सो गया।