गांगनोली शुगर मिल का गोदाम सील करते गन्ना विभाग के अधिकारी
- फोटो : SAHARANPUR
गांगनौली शुगर मिल के चीनी गोदाम और शीरा टैंक सील
सहारनपुर। बकाया गन्ना मूल्य भुगतान में कोताही बरतने पर सहकारी गन्ना विकास समिति देवबंद के सचिव ने गांगनौली शुगर मिल के चीनी गोदाम और शीरा टैंक सील कर दिए हैं। मिल पर करीब 77.89 करोड रुपये गन्ना मूल्य बकाया है। सील की कार्रवाई मंडलायुक्त एवी राजमौलि के निर्देश पर की गई है।
जिला गन्ना अधिकारी कृष्ण मोहन मणि त्रिपाठी ने बताया कि 23 दिसंबर की रात को उप गन्ना आयुक्त डॉक्टर दिनेश्वर मिश्र के साथ उन्होंने गांगनौली शुगर मिल में चीनी स्टॉक का सत्यापन किया। मिल प्रबंधकों को ग्रुप की थानाभवन और भैंसाना मिल के बराबर गन्ना मूल्य भुगतान करने के निर्देश दिए थे। ऐसा नहीं होने पर सहकारी गन्ना विकास समिति देवबंद के सचिव ने चीनी गोदाम और शीरा टैंक पर सील लगा दी। उन्होंने कहा कि अब उनकी अनुमति के बाद ही चीनी और शीरा बिक्री की जाएगी। इनकी बिक्री से प्राप्त धनराशि को एस्क्रो एकाउंट में स्थानांतरित किया जाएगा।