फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा घाट बन गया नशेड़ियों का अड्डा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। बाबा लालदास का बाड़ा स्थित गंगा घाट स्थानीय लोगों की आस्था का केंद्र है, लेकिन इन दिनों यह नशा करने वालों का अड्डा बना हुआ है। ऐसी स्थिति में लोगों ने घाट पर जाना बंद कर दिया है।
विज्ञापन

गंगा घाट की अपनी मान्यता है। यहां केवल घाट नहीं, बल्कि श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर भी बना है, जहां लोग पूजा पाठ करने आते थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि बीते करीब आठ माह से घाट पर सुल्फा और शराब पीने वालों ने अड्डा बनाया हुआ है। इनके कारण ही कई माह से लोगों ने परिवार संग घाट पर घूमना बंद किया हुआ है। स्थानीय लोगों की मांग है कि घाट का सुंदरीकरण कराने के साथ ही घाट पर असामाजिक तत्वों को भी हटाया जाए, जिससे लोग परिवारों के साथ घाट पर पूजा पाठ के साथ ही घूमना भी कर सकें।
स्थानीय लोगों की बात
--नीलकंठ निवासी विनोद का कहना है कि बाबा लालदास का बाड़ा पर शाम होते ही असामाजिक तत्व सक्रिय हो जाते हैं। उन्हें रोकने की कोशिश की जाती है तो वह उल्टा जवाब देते हैं। पुलिस को कदम उठाना चाहिए।
विज्ञापन

--भूतेश्वर मार्ग निवासी सुदर्शन बंसल का कहना है कि प्रशासन और पुलिस की अनदेखी के कारण घाट बदहाल तो हो ही चुका है, साथ ही नशेड़ियों ने माहौल खराब किया हुआ है, जिससे आमजन परेशान हैं।
--तोता चौक निवासी दीपक गुप्ता का कहना है कि दिन भर असामाजिक तत्व सुल्फा भरते हैं। शाम होते ही कई लोग शराब की बोतलें लेकर घाट किनारे पहुंच जाते हैं। इससे घाट की अस्तित्व खतरे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें