फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक हजार का नोट देने पर रोका अंतिम संस्कार

Thu, 10 Nov 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
मनी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सहारनपुर के मोहल्ला नुमाइश कैंप स्थित श्मशान घाट में ट्रस्ट के सदस्यों ने एक हजार रुपये का नोट लेने से इंकार करते हुए एक व्यक्ति के शव का अंतिम संस्कार रोक दिया। 100-100 के नोटों का इंतजाम किए जाने के बाद शव का दाह संस्कार करने दिया गया।
विज्ञापन


मोहल्ला नुमाइश कैंप निवासी सुनील कौशिक का निधन हो गया था। बुधवार को उनके परिजन एवं रिश्तेदार अंतिम संस्कार के लिए नुमाइश कैंप स्थित श्मशान घाट लेकर पहुंचे।

सुनील कौशिक के रिश्तेदार स्वर्ण ने बताया कि चिता के लिए लकड़ियां एवं अन्य सामग्री लेकर जब 2165 रुपये के भुगतान की बारी आई तो उन्होंने एक-एक हजार रुपये के दो नोट एवं दो नोट सौ-सौ रुपये के दिए। 
विज्ञापन


आरोप है कि एक हजार के नोट देखते ही ट्रस्ट के सदस्यों ने सामान देने से इंकार कर दिया। इस दौरान लोगों की ट्रस्ट के सदस्यों से काफी देर तक नोकझोंक हुई।

लोगों ने ट्रस्ट के लोगों को बताया कि सरकार ने श्मशान घाट पर 500 एवं 1000 रुपये के नोट लेने की छूट दी है लेकिन ट्रस्ट के सदस्य नहीं माने। लगभग आधा घंटे तक अंतिम संस्कार की प्रक्रिया रुकी रही।

आखिरकार लोगों को बाहर जाकर 100-100 रुपये के नोट एकत्रित करके लाने पड़े। 100-100 के नोट लेने के बाद ही अंतिम संस्कार पूर्ण कराया जा सका। इसको लेकर लोगों में भारी रोष व्याप्त रहा।
विज्ञापन


इस संबंध में नगर मजिस्ट्रेट हरिशंकर का कहना है कि ऐसा नहीं होना चाहिए। उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। वह मामले की जानकारी कराएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें