फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए मैसेज

Thu, 10 Nov 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
social media jokes
विज्ञापन
सहारनपुर में 500 और 1000 के नोट अचानक बंद करने के केंद्र सरकार के निर्णय के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर इसका मैसेज वायरल होना शुरू हो गया। लोग टीवी स्क्रीन के सामने बैठकर एक-एक नई बात को सोशल मीडिया पर शेयर करते रहे।
विज्ञापन


कुछ बुद्घिजीवी लोगों ने इस पर अपनी आशंकाएं भी जाहिर की। कहीं एक हजार और 500 के नोट में चूरन तो कहीं नमकीन रखी दिखाई गई। इनमें कई लोगों के मैसेज दिलचस्प रहे, जिन्हें पढ़कर लोग खुद की हंसी को रोक नहीं पाए। पेश है ऐसे ही कुछ मैसेज..............।

फिर दिखा दिया 56 इंच का सीना: कुछ लोगों ने 09+11+20+16=56 का गजब का गणित जोड़कर मोदी की तारीफ की। 
राम राज्य जैसा अनुभव: जेल खोल दो कोई भागने को तैयार नहीं, तिजोरी खोलो तो कोई लूटने को तैयार नहीं। 

एक बार 9/11 में अमेरिका हिल गया, दूसरी बार अब 9/11 में भारत हिल गया। 
आज तुम्हारे पास घर है, गाड़ी है, बंगला है मगर मेरे पास सौ के नोटों की गड्डी है। 

आजाद भारत में आज पहली बार गरीब हंस रहा है और अमीर रो रहा है। 
अमेरिका में वोटों का चर्चा और भारत में नोटों का चर्चा। 

आज सौ रुपये के नोट वाला खुद को सबसे अमीर समझ रहा है। 
मोदी के ट्रंप से इंडिया हिले-री। 

ये तो सरकार की चीटिंग है ः नौ नवंबर को एक चैनल बंद करने को कहा था और बंद दिया 500 और 1000 का नोट। 
स्त्री धन पर मोदी का सर्जिकल स्ट्राइक ः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 500 और 1000 रुपये का नोट बंद करने के बाद उन गृहणियों के पास भी 500

रुपये और एक हजार रुपये के नोट छिपाए होने का खुलासा हो गया है, जो पतियों के सामने खुद के पास पैसा न होने का ड्रामा रच उनकी जेब काटती रहती थीं। लगभग 80 फीसदी सक्षम परिवारों में यही हाल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें