फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से रहेगा मुजफ्फरनगर-टपरी के बीच चार घंटे का ब्लॉक

विज्ञापन
From today, there will be a four-hour block between Muzaffarnagar-Tapri
विज्ञापन
सहारनपुर । रेलवे यातायात फिर से चार-चार घंटे पांच दिन के लिए बाधित रहेगा। मुजफ्फरनगर और नागल के बीच मरम्मत कार्य के चलते ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान ऋषिकेश-दिल्ली पैसेंजर का रूट बदल दिया। यह पैसेंजर अब शामली होकर जाएगी। जबकि अंबाला-दिल्ली पैसेंजर सहारनपुर और दिल्ली के बीच रद्द रहेगी।
विज्ञापन

रेलवे व्यवस्था सुधरने की बजाय और भी गड़बड़ाती जा रही है। विशेषकर सहारनपुर-दिल्ली रूट पर यातायात प्रभावित हो चुका है। देहरादून में स्टेशन पर मरम्मत कार्य होने के चलते पहले ही एक दर्जन से अधिक ट्रेनें रद्द चल रहीं हैं। अब मुजफ्फरनगर, नागल और तल्हेड़ी के बीच होने वाले मरम्मत कार्य के चलते रेलवे यातायात बाधित रहेगा।
सोमवार को मुजफ्फरनगर और नागल रेलवे स्टेशन के बीच मरम्मत का कार्य शुरू कराया जा रहा है। मरम्मत का कार्य अलग-अलग पांच दिनों तक कराया जाएगा। इस कारण इस रूट पर पांच दिन चार-चार घंटे का ब्लॉक लिया जाएगा। यह ब्लॉक 18 नवंबर को तल्हेड़ी-नागल के बीच सुबह 11.30 बजे से अपराह्न 3.30 बजे तक, 19 नवंबर को रोहाना में 10.30 बजे से 2.30 बजे तक, 22 नवंबर को रोहाना में 10.30 बजे से 2.30 बजे तक, 25 नवंबर को मुजफ्फरनगर-बामनहेड़ी में 10.30 बजे से 2.30 बजे तक और 26 नवंबर को मुजफ्फरनगर-बामनहेड़ी में 10.30 बजे से 2.30 बजे तक ब्लॉक रहेगा।
विज्ञापन

इसके चलते इन पांच दिनों में गाड़ी संख्या 54472 ऋषिकेश-दिल्ली पैसेंजर वाया शामली होकर जाएगी। ट्रेन नंबर 64562 अंबाला-दिल्ली सहारनपुर और दिल्ली के बीच निरस्त रहेगी, 64561 एवं 64562 सहारनपुर और अंबाला के बीच चलेगी। जबकि कालका दिल्ली पैसेंजर 54304 दो घंटे देरी से चलेगी।
दैनिक रेल यात्रियों ने पीएम मोदी को भेजा ज्ञापन
देवबंद । दैनिक रेल यात्री संघ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन भेजकर नौचंदी लिंक एक्सप्रेस ट्रेन में जनरल बोगियां बढ़ाने की मांग की है, ताकि दैनिक रेल यात्रियों को होने वाली परेशानी से बचाया जा सके।
दिल्ली सहारनपुर रेलमार्ग पर कई महत्वपूर्ण ट्रेनें फरवरी माह तक बंद करने से दैनिक रेल यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। समस्या को देखकर रविवार को दैनिक रेल यात्री संघ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन भेजकर समस्या का समाधान कराने की मांग की । उन्होंने कहा कि देवबंद से रोजाना बड़ी संख्या में यात्री दिल्ली, मेरठ, सहारनपुर आते और जाते हैं। कई महत्वपूर्ण ट्रेनें बंद होने से नौकरी पेशा लोगों के साथ ही रोजाना दिल्ली की ओर जाने वाले व्यापारियों के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। जबकि मेरठ जाने के लिए शाम के समय नौचंदी लिंक एक्सप्रेस ट्रेन है, लेकिन इसमें जनरल बोगी कम होने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने नौचंदी एक्सप्रेस ट्रेन में जनरल बोगी बढ़वाने और अहमदाबाद मेल का प्रतिदिन सहारनपुर तक संचालन कराने की मांग भी की है। ज्ञापन भेजने वालों में अध्यक्ष इलम चंद कश्यप, श्रवण कुमार, डॉ. कीर्तन, अनुज कुमार, भूपेंद्र सिंह, श्रवण कुमार, सुनील कुमार, नरेंद्र प्रधान, रमेश प्रधान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें