फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगरों से लेकर गांवों तक सड़कों पर भरा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह/ तीतरो/ नकुड़ / चिलकाना (सहारनपुर)। बरसात की पहली बारिश से नगरों से लेकर गांवों तक में सड़कें और गलियों पानी भरने से तालाब में बदल गई। बारिश के दौरान बिजली भी गायब रही। कई जगह दुकानों और घरों में पानी भर गया।
विज्ञापन

गंगोह में एक घंटे तक लगातार तेज रफ्तार से बारिश बरसी। इससे सिनेमा मार्ग, दूधला रोड, मेटाडोर स्टैंड, राम बाग मार्ग, शिव चौंक के अलावा पूरा सराय पट्टी क्षेत्र तालाब बना रहा। सब्जी मंडी स्थित काली मंदिर में भी पानी भर गया। सड़कों पर दो पहिया व चार पहिया वाहनों के पानी में फंस जाने के कारण उन्हें धक्का मार कर बाहर निकालना पड़ा। बारिश का पानी दुकानों व घरों में भर गया।
नकुड़ और तीतरो क्षेत्र में झमाझम बरसात होने से धान की फसल लगा रहे किसानों को राहत मिली है। किसान बृजपाल कोरी, यशपाल कोरी, दिलशाद, सतीश सैनी ने कहा अब वे अपनी धान की फसल आराम से लगा सकते हैं। नकुड़ के किसान सोमबीर सिंह, राजकुमार, पाल्लाराम, महेंद्र आदि ने बताया कि क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश से किसानों को गन्ने व धान की फसल में पानी देने की चिंता नहीं रही है। कस्बे के होली चौक व मोहल्ला बंजारन आदि में कई जगह पर जलभराव हो गया और कई घरों में बारिश का पानी घुस गया। इससे लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

चिलकाना क्षेत्र में सुबह के समय बारिश से किसानों ने भी राहत की सांस ली है। जगह जगह पानी का भराव हुआ है। चिलकाना सरसावा रोड पर गांव नया बांस में मुख्य रोड पर पानी के भराव से लोगों परेशानी हुई है। मसखरा नदी में बाहरी पानी नहीं आया है। यमुना नदी में भी वर्षा का पानी सामान्य स्थिति में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें