फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकीदत के साथ अदा की जुमे की नमाज

विज्ञापन
जामा मस्जिद के फुव्वारा चौक से लेकर शहीदगंज तक नमाज अदा करते रोजेदार - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। रमजान माह के तीसरे जुमे की नमाज कड़ी सुरक्षा के बीच सकुशल संपन्न हो गई। मुस्लिम समाज के लोगों ने अकीदत के साथ नमाज अदा कर मुल्क की खुशहाली और आपसी भाईचारे की दुआ की।
विज्ञापन

शुक्रवार को चौक फव्वारा स्थित जामा मस्जिद में तीसरे जुमे की नमाज इमाम मुफ्ती अरशद गोरा ने अदा कराई। बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग नमाज पढ़ने पहुंचे। गर्मी को देखते हुए नगर निगम की ओर से मस्जिद के बाहर बाजार में टेंट लगवाए गए ताकि रोजेदारों को धूप न बैठना पड़े। जामा मस्जिद के अलावा पुरानी जामा मस्जिद चूड़ी बाजार, मस्जिद ख्वाजा वाली चौकी सराय, मस्जिद हलवाईयान नखासा बाजार, मस्जिद शेखों वाली, मस्जिद दर्जियान लक्खी गेट प्रथम, मस्जिद मंगलो वाली देहरादून चौक, मस्जिद शाहजानी खानआलमपुरा, मस्जिद किले वाली, मस्जिद लिंक रोड, मस्जिद बड़ी सराय, मस्जिद कमंगारान नखासा बाजार, मस्जिद चौकी सराय, मस्जिद घंटाघर, मस्जिद अंसारियान, मस्जिद मालियान, मस्जिद शाहबिलोल, मस्जिद जालवाली शाह विलायत, मस्जिद शिराजा, मस्जिद खिरनी वाली किशनपुरा में नमाज हुई। जामा मस्जिद के प्रबंधक मौलवी फरीद ने बताया कि रोजेदारों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी गई। पुलिस-प्रशासन की ओर से तमाम व्यवस्थाएं की गई। उन्होंने पुलिस-प्रशासन का आभार जताया।

जामा मस्जिद के फुव्वारा चौक से लेकर शहीदगंज तक जुमे की नमाज अदा करते रोजेदार- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें