फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्जा मुक्त कराई 82 बीघा जमीन

Sun, 24 Dec 2017 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
ग्राम पाली में जमीन कब्जा मुक्त कराते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
एंटी भू माफिया अभियान के तहत शनिवार को दो गांवों में हिंडन नदी की 82 बीघा भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया। शनिवार को उप जिलाधिकारी सदर संगीता के निर्देशन में तहसीलदार सुधीर कुमार ने गांव पाली में खसरा नंबर 33 ए में स्थित 3.358 हेक्टेयर भूमि को कब्जा मुक्त कराया।
विज्ञापन


इसके बाद तहसील सदर की टीम गांव बट्टनवाला पहुंची। वहां भी हिंडन नदी की 2.314 हेक्टेयर भूमि को भी कब्जा मुक्त कराया गया। तहसीलदार सदर ने बताया कि कुछ लोगों ने हिंडन नदी के क्षेत्र में अवैध रूप से कब्जा कर रखा था। उन्होंने बताया कि कब्जाधारियों को चेतावनी दी गई है।   ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें