रक्तदान के प्रति जागरूक किया
सहारनपुर। संत निरंकारी मंडल के कार्यकर्ताओं ने वाहन रैली निकालकर लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक किया। संत निरंकारी मंडल के शाखा संयोजक धीर सिंह, राजीव कुमार, सुनील कुमार ने गांव कुम्हारहेड़ा से वाहन रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
उन्होंने कहा कि रक्तदान शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों की सेवा करना है ताकि गरीब लोगों को निशुल्क रक्त मिल सके और रोगियों की जान बच सके। शिविर में एकत्र रक्त को जिला चिकित्सालय के रक्तकोष में जमा किया जाएगा। कार्यकर्ता ने कुम्हारहेड़ा, सब्दलपुर, रेड़ी मलकपुर, महमूदपुर, रतनाखेड़ी, बनीखेड़ा, बीतिया, अलीपुर आदि गांवों के ग्रामीणों को जागरूक किया। धमेंद्र कुमार अनमोल, सुशील कुमार, सुनील भास्कर, राजीव कुमार, रामकुमार, ओमीचंद, बबलू, रोहताश, अनम, रजनी आदि मौजूद रहे।