फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीब परिवारों को बांटे मुफ्त विद्युत कनेक्शन

Sun, 23 Jul 2017 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
बिजली कनेक्शन बांटते विधायक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के नकुड़ और गंगोह में आयुष राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डा. धर्मसिंह सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर वर्ग के लोगों को मिल रहा है।
विज्ञापन


रविवार को ब्लाक सभागार में पावर कारपोरेशन द्वारा आयोजित शहरी बीपीएल उपभोक्ताओं को नि:शुल्क बिजली कनेक्शन वितरण कार्यक्रम में डा. धर्मसिंह सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार हर वर्ग के लोगों के लिए काम कर रही है।

उन्होंने कार्यक्रम में शहरी बीपीएल नि:शुल्क कनेक्शन योजना के अंतर्गत अनेक लाभार्थियों को मीटर सीलिंग प्रमाणपत्र वितरित किए। कार्यक्रम में मौजूद पावर कारपोरेशन के अधिकारियों को क्षेत्र में बिजली व्यवस्था सुचारू कराए जाने, फुंके ट्रांसफार्मर समय से बदले जाने तथा किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन


कार्यक्रम में पावर कारपोरेशन के डायरेक्टर यतीश वत्स ने निगम की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में सुगम संयोजन योजना के तहत किश्तों में नए कनेक्शन व तीन उपभोक्ताओं के लिए एक पोल व पंद्रह उपभोक्ताओं के लिए बिजली निगम द्वारा लाइन सहित पांच पोल लगाए जा रहे हैं।

उपभोक्ताओं को छूट के साथ एलईडी बल्ब भी वितरित किए गए। पावर कारपोरेशन के मुख्य अभियंता पंकज कुमार, अधीक्षण अभियंता वीके शर्मा, अधिशासी अभियंता नागेश कुमार, एसडीओ सचिन शर्मा, अवर अभियंता सुनील कुमार के अलावा चरणसिंह सैनी, अनिल सैनी, प्रधान सतपाल सैनी, बबलू, जयसिंह, सतीश सैनी, राजेश त्यागी, विक्रम प्रधान आदि रहे।

गंगोह में विधायक प्रदीप चौधरी ने बिजलीघर पर कार्यक्रम में शहरी गरीब उपभोक्ताओं को नि:शुल्क विद्युत कनेक्शन प्रदान किए। उन्होंने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ-सबका विकास की नीति पर काम कर रही है।

प्रदेश सरकार द्वारा जलाई जा रही शहरी गरीब उपभोक्ताओं के लिए नि:शुल्क विद्युत कनेक्शन योजना के तहत लखनौती मार्ग स्थित बिजलीघर पर  शिविर का आयोजन किया गया। भाजपा विधायक प्रदीप चौधरी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

उन्होंने केंद्र एवं प्रदेश सरकारों की तमाम योजनाओं का बखान करते हुए लोगों से उनका लाभ उठाने की अपील की। अनेक लोगों ने अपनी समस्याएं भी उनके सामने रखीं। 

उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनके निस्तारण के निर्देश दिए। इसके उपरांत 150 बीपीएल कार्डधारकों को नि:शुल्क  कनेक्शन प्रदान किए गए।

अधिशासी अभियंता जागेश कुमार ने बताया कि कैंप के उपरांत भी यदि किसी बीपीएल कार्डधारक को कनेक्शन लेना है तो वह बिजली घर पर पहुंच कर अधिकारियों से संपर्क कर सकता है।

एसडीओ रवि कुमार, भाजपा नेता श्याम सिंह पंवार, मुकेश कुमार, पूर्व नगर अध्यक्ष नीरज अग्रवाल, जितेंद्र कुमार आदि ने भी संबोधित किया। संचालन गगन गर्ग ने किया। जेई प्रशांत कुमार, जेई राम कुमार, लिपिक अहफाज अली, नेमचंद, रमेशचंद गर्ग, राकेश सैनी, संजील, राज कुमार, हसीन आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें