फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: प्लाॅट खरीदने का झांसा देकर 15 लाख रुपये की ठगी

Sat, 08 Mar 2025 12:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति के साथ प्लाॅट खरीदने का झांसा देकर 15 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। एसएसपी के आदेश पर थाना कुतुबशेर पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अहमद कॉलोनी निवासी इकराम ने तहरीर देकर बताया कि कोलागढ़ गांव के रहने वाले एक व्यक्ति से 37,88,100 रुपये में एक प्लाॅट खरीदने का सौदा किया था, जिसमें पहले एग्रीमेंट के तहत पांच लाख रुपये बतौर बैनामा दिए गए। इसके बाद अलग-अलग तारीखों में 15 लाख रुपये की राशि अदा की गई। कुछ महीने बाद पीड़ित ने उक्त बैनामे के लिए कहा तो विपक्षी टाल-मटोल करने लगा। जांच की तो पता चला कि प्लाट तौसीफ को बेच रखा है।
तौसीफ ने बताया कि उक्त खसरा नंबर 739 सीलिंग की जमीन है और कोर्ट द्वारा इसे राज्य सरकार के निहित कर दिया गया था। इसके बावजूद व्यक्ति ने फर्जी बैनामा कर लोगों से ठगी की। तौसीफ ने भी कोलागढ़ के रहने वाले व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी, संपत्ति हड़पने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में कुतुबशेर में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पीड़ित इकराम ने जब अपने रुपये मांगे तो उनके साथ गाली-गलौज की गई और 15 लाख रुपये देने से इंकार कर दिया। इसके बाद पीड़ित ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया, ताकि न्याय मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें