फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: लॉटरी के नाम पर 1.35 करोड़ रुपये की ठगी, तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sat, 12 Apr 2025 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह(सहारनपुर)। लॉटरी के नाम पर 1.35 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। मुजफ्फरनगर के रहमत नगर निवासी हाजी इमरान ने गंगोह क्षेत्र के तीन युवकों पर हड़पने का आरोप लगाते हुए गंगोह कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


पीड़ित हाजी इमरान का कहना है कि गंगोह नगर निवासी इमरान, बबलू और इकराम लॉटरी डालने का काम करते है। उनके झांसे में आकर आरोपियों के यहां लॉटरी डाली थी। आरोप है कि शुरुआत में उन्होंने 53 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए, जिसके बाद 82 लाख रुपये नकद दिए गए। लॉटरी पूरी होने के बाद जब उन्होंने रुपये वापस मांगे, तो आरोपियों ने उनके रुपय वापस देने से साफ इन्कार कर दिया।
आरोपियों ने उन्हें गोली मारकर जान से मारने की धमकी दी और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर डराने लगे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि तीनों आरोपी अवैध व्यापार में संलिप्त हैं और इसी रास्ते से करीब 50 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति अर्जित कर चुके हैं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच अतिरिक्त निरीक्षक उम्मेद कुमार को दी गई है।
विज्ञापन



बेटी की शादी के लिए जमा किए थे रुपये
पीड़ित हाजी इमरान ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया कि यह रकम उन्होंने अपनी बेटी की शादी के लिए जमा की थी। रुपये हड़पे जाने के बाद पूरा परिवार मानसिक व आर्थिक संकट से गुजर रहा है। बताया कि तनाव की वजह से उन्हें कई बीमारियों ने जकड़ लिया है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर उनकी रकम वापस दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें