फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी के नाम पर ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
नौकरी लगवाने के नाम पर पांच लाख की ठगी
विज्ञापन

नागल। भारत संचार निगम लिमिटेड में नौकरी लगवाने के नाम पर एक व्यक्ति ने ग्रामीण से पांच लाख रुपये ठग लिए और फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिया। मामला खुलने पर पंचायत हुई, जिसमें आठ माह में रुपये देने का वादा किया। अब समय सीमा पार होने पर रुपये मांगे गए तो आरोप है कि पीड़ित के साथ मारपीट की गई।
विज्ञापन

नागल क्षेत्र के गांव भलसवा ईसापुर निवासी संदीप कुमार पुत्र तेल्लूराम ने थाने में तहरीर दी है कि गांव के ही एक व्यक्ति ने उसके पिताजी से बीएसएनएल में नौकरी लगवाने के नाम पर एक साल पहले पांच लाख रुपए रिश्वत के लिए थे। उसने एक नियुक्ति पत्र उसको दिया जो निगम ने फर्जी बता दिया है। इसके बाद गांव में प्रधान की मौजूदगी में एक पंचायत आयोजित हुई, जिसमें आरोपी ने आठ माह में दिए गए पैसे वापस करने का वायदा किया। आरोप है कि समय सीमा में पैसे वापस नहीं करने पर जब पीड़ित उसके पास पहुंचा तो उसने गाली गलौज करते हुए मारपीट की। एसओ नागल ने बताया कि तहरीर मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें