फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट। एक सप्ताह पूर्व हथनीकुंड बैराज पर यमुना नदी में डूबे युवक का शव मंगलवार को एनडीआरएफ की टीम ने बरामद कर लिया। परिजन शव को अपने गांव ले गए, जहां उसे गमगीन माहौल में सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।
विज्ञापन

थाना बिहारीगढ़ क्षेत्र के गांव सतपुरा निवासी आसिफ (18) पुत्र जुल्फान एक सप्ताह पूर्व हथनीकुंड बैराज पर यमुना नदी में डूब गया था, जिसकी लगातार तलाश कराई जा रही थी। मंगलवार को हरियाणा व यूपी पुलिस ने संयुक्त रूप से एनडीआरएफ की टीम को बुलाकर आसिफ की तलाश कराई। दोपहर बाद टीम ने पानी से एक शव बरामद किया, जिसकी पहचान परिजनों ने आसिफ के रूप में की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें