फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: जमीन के सौदे के नाम पर 80 लाख की ठगी, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 13 Sep 2025 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नकुड़। सहारनपुर निवासी काॅलोनाइजर ने नकुड़ निवासी एक युवक के खिलाफ जमीन के सौदे के नाम पर 80 लाख 50 हजार रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


एसएसपी के आदेश पर जमीन का बैनामा करने के नाम पर 80 लाख 50 हजार रुपये हड़पने के आरोप में धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। सहारनपुर की पंजाबी बाग कॉलोनी स्थित सन सिटी निवासी अनूप मित्तल ने बताया कि उसने पिछले वर्ष नकुड़ सहारनपुर रोड स्थित गांव ककराला में अनुज सैनी से जमीन का इकरारनामा किया था। उसने जमीन मालिक को 80 लाख 50 हजार रुपये बतौर एडवांस देकर इस जमीन की बाउंड्री वाल व इस पर सड़क का निर्माण करा दिया। अनूप मित्तल ने बताया कि उसने यह जमीन कॉलोनी काटने के लिए ली थी, लेकिन पिछले साल 24 मार्च को जमीन मालिक ने तय मकी गई जमीन की बाउंड्री वाल व सड़कें तोड़ डाली। इस बाबत जब उसने इसका विरोध किया तो, उसे दुष्कर्म के आरोप में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी देकर डराया गया व उसके साथ अभद्रता की गई। इस पर जब उसने अनुज सैनी से अपने रुपये की मांग की तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई।
हारकर पीड़ित ने एसएसपी से रुपये वापिस दिलाने व मुकदमा दर्ज कराने की गुहार लगाई। एसएसपी के निर्देश पर कोतवाली में धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। सीओ अशोक सिसौदिया ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें