सहारनपुर। कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र में ऑर्गेनिक कंपनी के नाम पर लोगों से निवेश कराकर 23.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। आरोप है कि निवेशकों की रकम न करने, झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी गई। पुलिस ने कंपनी संचालक और उसकी पत्नी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
गोविंद नगर निवासी गौरव रस्तोगी ने तहरीर देकर बताया कि रॉकी कुमार ने सीमा ऑर्गेनिक के नाम से कंपनी बनाकर लोगों को रकम निवेश करने के लिए प्रेरित किया। आरोप है कि शुरुआती एक-दो महीने तक निवेशकों को लाभ दिया गया, लेकिन इसके बाद लाभ देना बंद कर दिया गया। निवेशकों ने अपनी रकम वापस मांगे जाने पर कंपनी में घाटा होने की बात कहते हुए पूरी रकम जब्त कर ली गई। आरोप है कि रकम वापस मांगने पर रॉकी कुमार गाली-गलौज की।
वहीं उसकी पत्नी सीमा पर भी धमकी देने का आरोप लगाया है। दंपती ने रकम की वापसी की गारंटी के तौर पर चेक भी दिए थे। आरोप है कि रॉकी कुमार पूर्व में भी इसी कंपनी की आड़ में अन्य ग्राहकों से धोखाधड़ी कर चुका है। जांच अधिकारी नितिन कुमार ने बताया कि मामले में रॉकी कुमार और उसकी पत्नी सीमा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जो आरोप लगाए गए हैं कि उनकी जांच होगी।
-
हेड कांस्टेबल के खाते से 71,300 रुपये की साइबर ठगी
सहारनपुर। साइबर ठगों ने पुलिस विभाग में तैनात हेड कांस्टेबल राम निवास के बैंक खाते से साइबर ठगों ने 71,300 रुपये उड़ा लिए। गलीरा रोड निवासी हेड कांस्टेबल राम निवास ने तहरीर देकर बताया कि बैंक ऑफ वडोदरा में खाता है। आरोप है कि साइबर साइबर ठगों खाते से धोखाधड़ी कर 71,300 रुपये निकाल लिए। खाते से रकम गायब होने की जानकारी मिलते ही उन्होंने मामले की सूचना साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर दी। जांच अधिकारी राधेश्याम यादव ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।