डीएम कार्यालय पहुंचे लेबर कार्ड के नाम ठगी के शिकार न्यू अमर दीप कॉलोनी के परिवार
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। थाना जनकपुरी क्षेत्र के न्यू अमरदीप कॉलोनी निवासी कुछ लोगों ने मंगलवार को तहसील और एसएसपी कार्यालय पहुंचकर लेबर कार्ड के नाम पर ठगी की शिकायत की है। उन्होंने ठगी करने वालों को चिह्नित कर उन पर कार्रवाई करने की मांग की है।
न्यू अमरदीप कॉलोनी निवासी ओमप्रकाश, राम कुमार, वैैैशाली, जयवीर, हार्दिक कुमार, ललित कुमार, साधना, अर्जुन, मूर्ति सहित अन्य लोगों ने कहा कि तीन दिन पहले उनकी कॉलोनी में बाइक पर दो लोग आए। इनमें से एक ने खुद का नाम अमित कुमार बताया। उन्होंने खुद को श्रम विभाग का कर्मचारी बताया। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से कहा कि उन्हें कुछ जरूरी कागजात और 300 रुपये देने होंगे। इसके बाद उनके लेबर कार्ड बन जाएंगे। उन्हें श्रम योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। उन्होंने कुछ लोगों से आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, बैंक खाता संख्या आदि जानकारियां लीं। कुछ लोगों ने 300 रुपये नगद ही दे दिए जबकि कुछ के मोबाइल पर पैसे कटने का मेसेज आया। क्षेत्रवासियों ने कहा कि यदि इन ठगों का पता नहीं लगाया गया तो वे आगे भी कुछ और लोगों को ठग सकते हैं। इसलिए इन्हें चिह्नित कर जल्द कार्रवाई की जाए।