फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी कंपनी बनाकर फ्रेंचाइजी देने के नाम पर ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। उत्तराखंड के देहरादून निवासी तीन लोगों ने एक निजी कंपनी बनाकर फ्रेंचाइजी देने के नाम पर ठगी कर ली। आरोपियों के खिलाफ कोतवाली सदर बाजार में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के उत्तम नगर निवासी शिव प्रसाद गुप्ता ने बताया कि देहरादून निवासी मनिंद्र सिंह से उनकी जान पहचान थी। मनिंद्र सिंह ने उनकी मुलाकात देहरादून के ईसी रोड निवासी असलम सादिक से कराई। असलम सादिक ने उन्हें बताया कि उन्होंने यूकेबी डिजिटल ओपीसी प्राइवेट लिमिटेड यूनिट लॉजिस्टिक के नाम कंपनी खोली हुई है। उनकी कंपनी अमेजन, फ्लिपकार्ट, मीशो नाम की कंपनियों के डिमांड वाले प्रोडक्ट को सप्लाई करती है। इस कंपनी की देश भर में शाखाएं हैं। असलम ने खुद को कंपनी का डायरेक्टर बताया, जबकि प्रियंका और शिवम सिंह को सीओओ बताया था। शिव प्रसाद का कहना है कि आरोपियों के झांसे में आकर उन्होंने, अरुण कुमार, आशुतोष ने कंपनी की फ्रेंचाइजी ली। इसकी एवज में प्रत्येक व्यक्ति से दो लाख 96 हजार रुपये आरोपियों ने लिए। फ्रेंचाइजी लिए तीन माह बीत गए, लेकिन कोई सामान नहीं आया है। इस संबंध में उन्होंने डायरेक्टर से बात की तो उसने सामान भेजने से मना कर दिया। पैसे वापस मांगने पर धमकी दी गई है। शिव प्रसाद ने तीन आरोपियों के खिलाफ कोतवाली सदर बाजार में रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसपी सिटी राजेश कुमार का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें