फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी हत्याकांड में चौथा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
सहारनपुर के थाना सदर में हुई थी किशोरी की हत्या प्रकरण में पकड़ा गया आरोपी - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। थाना सदर क्षेत्र की आफिसर्स कालोनी में किशोरी की हत्या के मामले में चौथे आरोपी दिलीप को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले हत्या के आरोप में किशोरी की मां, मामा सहित तीन आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

रविवार को पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा किया था। पुलिस के मुताबिक किशोरी की हत्या के लिए उसकी मां ने ही साजिश रची थी। एक युवक से प्रेम संबंध के विरोध में वारदात को अंजाम दिया गया। किशोरी की गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। थाना सदर प्रभारी पंकज कुमार पंत ने बताया कि किशोरी की हत्या करने में उसके मामा अनुज के साथ ही दो अन्य साथियों का हाथ था। इनमें अनुज के साथ उसके एक दोस्त सोनू उर्फ विपिन को तो गिरफ्तार कर लिया था। चौथा आरोपी दिलीप उर्फ छोटा निवासी नल्हेड़ा जैनपुर नकुड़ फरार था। रविवार रात दिलीप को भी नकुड़ क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें