सहारनपुर। खुमरानपुल पर बाबा श्री अमरनाथ मंदिर में भंडारे के नाम पर चंदा मांग रहे चार युवकों को क्षेत्रीय दुकानदारों और भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने पकड़ लिया। इसके बाद चारों युवकों को नगर कोतवाली पुलिस के हवाले किया किया।
भाजपा युवा मोर्चा के महानगर महामंत्री राहुल झांब ने बताया कि सोमवार की शाम खुमरान पुल पर चार युवक जम्मू-कश्मीर में स्थित श्री अमरनाथ मंदिर में भंडारा करने के नाम पर चंदा एकत्र कर रहे थे। इस पर दुकानदारों को शक हुआ। क्योंकि, अमरनाथ में इन दिनों कोई कार्यक्रम नहीं हो रहा है। मौके पर ही चार युवकों को पकड़ लिया। इसके बाद आरोपियों कोतवाली नगर पुलिस हवाले कर दिया। आरोपियों के खिलाफ व्यापारी महेश गांधी ने तहरीर दी। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।