फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैर फिसल तालाब में गिरने से चार वर्षीय बच्ची की मौत

विज्ञापन
बच्ची के डूबने के बाद मौके पर जमा भीड़ - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
अंबेहटा (सहारनपुर)। कस्बे के मोहल्ला कोटला में पैर फिसलकर तालाब में गिरने से चार साल की बच्ची की मौत हो गई। सीसीटीवी से हादसे का पता चलने के बाद बच्ची के शव को तालाब से निकाला जा सका। बच्ची की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

मोहल्ला कोटला में स्थित तालाब के सामने हाजी इरफान का घर है। बुधवार की दोपहर बाद इरफान की चार साल की बेटी उमेरा खेलने के लिए घर से बाहर निकली तथा शाम तक घर नहीं लौटी। परिजनों ने उमेरा की तलाश की परंतु कुछ पता नहीं लग सका। रात नौ बजे परिजनों ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज निकलवाई तो पता चला कि उमेरा का पैर फिसलने से वह तालाब में गिर गई। आनन-फानन में परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी क्षितिज कुमार ने सहारनपुर से गोताखोरों को बुलाया। गोताखोरों ने स्थानीय लोगों की मदद से देर रात तक तालाब में बच्ची की तलाश की परंतु सफलता नहीं मिल सकी।
बृहस्पतिवार दस बजे तालाब के दूसरे छोर के पास बनी सड़क से गुजर रहे एक रिक्शा चालक ने तालाब में बच्ची को देखा तो इसकी सूचना वहां मौजूद लोगों को दी। लोग बच्ची को तालाब से निकाल तुरंत चिकित्सक के यहां ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। उमेरा आठ बहन-भाइयों में सबसे छोटी थी। चौकी प्रभारी क्षितिज कुमार ने बताया कि परिजनों ने कानूनी कार्रवाई से मना कर दिया था जिसके बाद बिना पीएम के शव उन्हें सौंप दिया गया। उधर हादसे के बाद नगर पंचायत चेयरमैन गुलशाना के पति चौधरी इनाम शाकिर, नईम अहमद एडवोकेट, पूर्व चेयरमैन राजकुमार खुराना, डा अब्दुल कादिर, सभासद जिंदा हसन, दानिश शफीक, शमीम अंसारी, बसपा नेता हमजा मसूद आदि ने पीड़ित के घर पहुंचकर सांत्वना दी।

उमेरा की फाइल फोटो- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें