फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: शिवालिक तलहटी के चार गांवों में पानी के लिए हाहाकार

विज्ञापन
गांव बड़कला में टैंकर से पेयजल आपूर्ति करते ग्रामीण। श्रोत- ग्रामीण - फोटो : Samvad
विज्ञापन
- ट्यूबवेल की मोटर फुंकी, पिछले कई दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शाकंभरी। शिवालिक की तलहटी में बसे चार गांवों के करीब 15 हजार ग्रामीण बीते एक सप्ताह से भीषण गर्मी में पानी के लिए दर-दर भटक रहे हैं। गांव बड़कला स्थित जल निगम की पेयजल योजना का ट्यूबवेल की मोटर फुंक जाने से पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी है। इससे क्षेत्र में पेयजल संकट गहरा गया है।
बता दें कि शिवालिक तलहटी के गांव रामपुर, बड़कला, हिंदूवाला, खुवासपुर आदि को गांव बड़कला स्थित जल निगम की पेयजल योजना की ट्यूबवेल से जलापूर्ति होती है। ग्रामीणों के मुताबिक गांव में दो साल पहले पानी का टैंक बनाने का काम शुरू हुआ था लेकिन वह आज तक अधूरा है। ऐसे में गांवों को सीधे ट्यूबवेल से ही पानी की आपूर्ति की जा रही थी। अब मोटर फुंकने से वह भी बंद हो गई है।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान भोपाल सिंह, संजय उपाध्याय, धर्मपाल सिंह, निर्मित चौधरी और गुरमीत चौधरी ने बताया कि मोटर खराब हुए लगभग एक सप्ताह बीत चुका है। वहीं महिलाएं, बुजुर्ग एवं बच्चे गर्मी के मौसम में कई किमी दूर से हैंडपंपों और प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी लाकर अपनी और मवेशियों की प्यास बुझानी पड़ रही है। ग्रामीण किराए पर 400 से 500 रुपये प्रति टैंकर लाकर पेयजल आपूर्ति कराने की मजबूर हैं।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान संजय चौधरी का आरोप है कि समस्या की सूचना जल निगम के अधिकारियों को कई बार दी जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही अधिकारियों के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी है। उधर जल निगम के अधिशासी अभियंता मोहम्मद हाशिम ने बताया कि मोटर फुंकने की जानकारी उनके संज्ञान में नहीं थी। जानकारी करके जल्द ही मोटर बदलकर जलापूर्ति सुचारू कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें