फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ के बाद चार वाहन चोर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुठभेड़ के बाद चार वाहन चोर गिरफ्तार
विज्ञापन

सहारनपुर। नगर कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद वाहन चोर गैंग के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से चोरी की चार बाइक, एक ई-रिक्शा, मोबाइल फोन और हथियार बरामद हुए है।
विज्ञापन

एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि मंगलवार की रात नगर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि राकेश मंडी के पास वाहन चोर गैंग के पांच सदस्य किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों की घेराबंदी की तो आरोपियों ने फायरिंग भी की। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने मौके से भैरव सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी मोहल्ला चौधरीयान नकुड़, बलदेव पुत्र सुरेश निवासी शिवपुरी कालोनी, सुनील पुत्र मेवाराम निवासी ग्राम टिटोली थाना आदर्श मंडी जनपद शामली, रिम्पी उर्फ अजय कुमार पुत्र कश्मीरा सिंह निवासी गढ़ी मलूक व तौहिद पुत्र वाहिद निवासी मोहल्ला चौक बाजदारान को दबोच लिया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की चार बाइक, एक ई-रिक्शा, मोबाइल फोन, एक तमंचा, चार कारतूस, चाकू बरामद हुए हैं। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने जनपद के अलग-अलग इलाकों से वाहन और ई-रिक्शा चोरी की है। आरोपियों का पहले से आपराधिक इतिहास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें