सहारनपुर रेलवे स्टेशन से श्रमिक स्पेशल ट्रेन में श्रमिक के परिवार को राशन वितरित करते नगर विधाय?
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। लॉकडाउन की वजह से सहारनपुर में फंसे प्रवासी श्रमिकों का बुधवार को भी ट्रेनों के जरिए उनके गृह जनपद के लिए रवाना किया गया। करीब पांच हजार प्रवासी श्रमिकों को लेकर चार ट्रेनें लखनऊ और देवरिया गईं। श्रमिकों के खाने-पीने की पर्याप्त व्यवस्था की गई।
बुुधवार को पहली ट्रेन सुबह आठ बजे, दूसरी दोपहर 12 बजे, तीसरी दोपहर तीन बजे और चौथी ट्रेन शाम छह बजे गई। इनमें दो ट्रेन लखनऊ और दो देवरिया गई। रेलवे के मुताबिक करीब पांच हजार प्रवासी श्रमिकों को इन ट्रेनों के जरिए रवाना किया गया। इसके साथ ही प्रवासी श्रमिकों के खाने और पीने की पर्याप्त व्यवस्था की गई। इस दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विनोद कुमार, नगर मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सोनी, सीओ द्वितीय मुकेश मिश्रा, कोतवाली सदर बाजार पंकज पंत सहित रेलवे के अधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा हरियाणा-पंजाब की ओर आई सात श्रमिक स्पेशल ट्रेनें भी सहारनपुर से होकर पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार गई।
नगर विधायक ने बांटी सामग्री
सहारनपुर। रेलवे स्टेशन पर सपा के नगर विधायक संजय गर्ग ने प्रवासी श्रमिकों को खाद्य सामग्री के पैकेट वितरित किए। इसके अलावा कई सामाजिक संगठनों ने भी श्रमिकों के खाने-पीने की व्यवस्था कर उन्हें रवाना किया।
सहारनपुर रेलवे स्टेशन से श्रमिक स्पेशल ट्रेन पकड़ने जाते श्रमिक के परिवार- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर रेलवे स्टेशन से श्रमिक स्पेशल ट्रेन पकड़ते श्रमिको के परिवार- फोटो : SAHARANPUR