फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडी इंटर कॉलेज के चार कमरों पर कब्जा, एसएसपी से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। रेलवे कॉलोनी स्थित एसडी कन्या इंटर कॉलेज के चार कक्षों पर कब्जा कर लिया गया है। प्रधानाचार्य ने इस बाबत एसएसपी को शिकायती पत्र देकर आरोपी के विरुद्घ कार्रवाई करने की मांग की है। प्रधानाचार्य का कहना है कि आरोपी पहले भी कॉलेज की 2,300 वर्ग गज भूमि पर कब्जा कर प्लॉट बेच चुका है। अब उसकी नजर कॉलेज की बाकी की भूमि पर है।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने एसएसपी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि तीन मई को ईद के अवकाश के दौरान एक व्यक्ति ने विद्यालय की दीवार को तोड़कर विद्यालय के कक्षों की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर दीवार खड़ी कर विद्यालय का रास्ता बंद कर दिया है। इस प्रकार से उसने व्यवसायिक शिक्षा के चार कक्षों को अपने कब्जे में ले लिया है। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी वीरेंद्र सिंह ने इसकी सूचना दी, जिसके बाद जब वह विद्यालय पहुंची तो देखा कि कब्जाधारी व्यक्ति ने कमरों की बिजली की तारें और कैमरों की तारें कटी मिलीं, साथ ही कक्षों पर लगे ताले भी टूटे पाए गए हैं। प्रधानाचार्य ने बताया कि उक्त कमरों में शिक्षण संबंधी भारी मात्रा में सामान भरा हुआ है, जिसमें फर्नीचर भी शामिल है। उक्त सभी सामान को भी कब्जाधारी ने अपने कब्जे में ले लिया है। प्रधानाचार्य का कहना है कि आरोपी पहले भी 2,300 वर्ग गज भूमि कब्जा कर बेच चुका है। उसकी शिकायत प्रबंध समिति पदाधिकारियों से की गई थी, लेकिन किसी ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसकी वजह से उक्त व्यक्ति का हौसला लगातार बढ़ रहा है। यदि कब्जा हटवाया नहीं गया तो पठन पाठन प्रभावित होगा। प्रधानाचार्य ने आरोपी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
प्रधानाचार्य की ओर से शिकायती पत्र मिला है। जिस भूमि या कक्षों पर कब्जा हुआ है उसका रिकॉर्ड देखा जा रहा है वह किसके नाम हैं। प्रधानाचार्य को आरोपी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने को कहा गया है। विभागीय स्तर से जो भी कार्रवाई संभव होगी वह हम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विनोद आर्य, जिला विद्यालय निरीक्षक द्वितीय।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें