फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: चेयरपर्सन रेनू और अजब सिंह सहित चार लोग बसपा से निष्कासित

Sat, 19 Jul 2025 12:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर पंचायत रामपुर मनिहारान की चेयरपर्सन रेनू बालियान, उनके पति एवं पूर्व मंडल प्रभारी कुलदीप बालियान, सहारनपुर देहात से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अजब सिंह और उनकी पत्नी जिला पंचायत सदस्य रंजीता को बसपा से निष्कासित किया गया है। उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहने और अनुशासनहीनता का आरोप है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष जगपाल सिंह ने बताया कि चारों लोगों पर पार्टी ने भरोसा जताया। उनको टिकट देकर चुनाव तक लड़वाया। लंबे समय से उनके पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने की शिकायत मिल रही थी। कई बार अनुशासनहीनता भी हुई, लेकिन पार्टी ने चेतावनी देकर छोड़ दिया, जिससे कि वह अपने आचरण में सुधार कर सकें।
कार्यशैली में सुधार नहीं होने पर इन चारों को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है, साथ ही इसकी सूचना पार्टी के उच्च पदाधिकारियों को भी भेज दी गई है। पार्टी में जिला स्तर पर बड़ी कार्रवाई से हलचल है, क्योंकि कुलदीप बालियान, अजब सिंह जनपद में पार्टी के जाने-पहचाने चेहरे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें