सहारनपुर। कोरोना से चार और मरीजों की मौत हो गई। इनके साथ ही जनपद में अभी तक कोरोना से कुल 408 मौतें हो चुकी हैं। मंगलवार को 288 कोरोना संक्रमित मिले। जिनके बाद कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 30189 पर पहुंच गई है। उधर, मंगलवार को 634 मरीज ठीक हुए हैं। अब एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 4884 रह गई है।
मंगलवार को मिले संक्रमितों में गंगोह के 24, उमाही कलां के दस, रायचंद के नौ, जसमौर के आठ, बलवंतपुर और अंबौली के छह-छह, घलौली के चार, कांसेपुर, आईटीसी कॉलोनी, अंबेहटा शेख,रणखंडी, सीएचसी पुवांरका, नुमाइश कैंप, मंझोल, देवबंद के तीन-तीन तथा रेडीमलकपुर, सरसावा, अलीपुरा, लेबर कॉलोनी, नुनियारी, चंद्रनगर, पंत विहार, गिल कॉलोनी, शास्त्रीनगर, हकीकतनगर, वर्धमान कॉलोनी, सीएचसी, मनोहरपुर, शुगर मिल, हसनपुर, देहरादून चौक, दिल्ली रोड, माजरा भोजवाला, मनोहरपुर, सलेमपुर, सरकड़ी, राधा विहार, फुलास, विजय कॉलोनी, शारदानगर के दो-दो लोग शामिल हैं।
दोगुने से अधिक मरीज ठीक हुए
बीते करीब एक सप्ताह से प्रतिदिन मिलने वाले कोरोना संक्रमितों की संख्या में भारी कमी आई है, जो अच्छा संकेत माना जा रहा है। मंगलवार को कुल 288 नए संक्रमित मिले, जबकि ठीक होने वालो की संख्या 634 रही, जो नए संक्रमितों के दोगुने से अधिक है। जनपद में एक्टिव मरीजों की संख्या भी लगातार घट रही है।
6786 ने पहली और 1680 ने दूसरी डोज ली
सहारनपुर। कोरोनारोधी मंगलवार को भी जारी रहा। शहर और सभी 11 ब्लॉकों में कुल 46 बूथ टीकाकरण के लिए बनाए गए थे। मंगलवार को दूसरी डोज के लिए 3200 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था, जिनके सापेक्ष 1680 ने टीका लगवाया। पहली डोज के लिए 9100 के सापेक्ष 6786 लोगों ने टीका लगवाया। पहली डोज के लिए युवाओं में खासा उत्साह नजर आया।