फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस में से चार लोगों ने नहीं लगा रखा था मास्क

विज्ञापन
कोरोना वायरस से बेखबर बिना मास्क के सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतर कर आते यात्री - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
दस में से चार लोगों ने नहीं लगा रखा था मास्क
विज्ञापन

सहारनपुर। महाराष्ट्र और पंजाब में कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। इन दोनों राज्यों से सहारनपुर के रास्ते ट्रेनों का संचालन होता है। बड़ी संख्या में यात्री आते-जाते हैं। ऐसे में लोग सचेत होने की बजाय लापरवाही बरत रहे हैं। सभी यात्री मास्क नहीं लगा रहे हैं तो रेलवे स्टेशन पर अब थर्मल स्क्रीनिंग भी बंद है। यह लापरवाही नुकसानदेह साबित हो सकती है। सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को दस में से चार लोग बगैर मास्क दिखे। प्रस्तुत है लाइव रिपोर्ट...।
दोपहर 12:00 बजे : मुख्य गेट पर नहीं हुई थर्मल स्क्रीनिंग
रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर चार पर पहुंचने के लिए मुख्य गेट से यात्री प्रवेश करते हैं, जहां जीआरपी के दो जवान तैनात मिले। ये यात्रियों को टिकट काउंटर की तरफ से जाने को बोल रहे थे। कुछ यात्री फिर भी इसी द्वार से प्लेटफार्म पर पहुंच रहे थे। लेकिन यहां थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था नहीं थी।
विज्ञापन

12:05 बजे : रेलकर्मियों के लिए ही थर्मल स्क्रीनिंग
प्लेटफार्म नंबर चार पर रेलवे कर्मियों के लिए ही थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था मिली। टेबल पर थर्मल गन मौजूद थी। स्टैंड पर सैनिटाइजर की बोतल तो थी, लेकिन कोई उसका प्रयोग नहीं कर रहा था।
12:10 बजे : बेंच पर बैठे रहे, पर नहीं लगाया मास्क
प्लेटफार्म नंबर तीन पर यात्री बैठे थे। इनमें से कई यात्रियों ने मास्क नहीं लगा रखा था। ट्रेन से उतरकर स्टेशन के बाहर जाते मिले यात्रियों में भी कई बगैर मास्क के मिले। इसी तरह प्लेटफार्म तीन की तरफ जाने वाले यात्रियों में भी कई बगैर मास्क के दिखाई दिए।
12:14 बजे : यात्रियों की संख्या बढ़ी और घट गई दूरी
अमृतसर से चलकर हरिद्वार जानेे वाली ट्रेन प्लेटफार्म नंबर चार पर आकर रुकी। ट्रेन में यात्रियों की भीड़ नजर आई। लेकिन दो गज का फासला कहीं दिखाई नहीं दिया। 10 में से चार यात्री बगैर मास्क वाले थे। कई यात्री तो मास्क को हाथ में लेकर चल रहे थे।
बस अड्डे पर भी लापरवाही
रेलवे स्टेशन के पास उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम का बस अड्डा है। यहां हरिद्वार, ऋषिकेश और देहरादून रूट पर जाने वाली बसों के लिए यात्री इंतजार करते मिले। इनमें कुछ ने मास्क पहना हुआ था तो कई बगैर मास्क वाले थे। यात्रियों को बस में बैठाने के दौरान थर्मल स्क्रीनिंग अथवा सैनिटाइजेशन की व्यवस्था भी नहीं दिखाई दी।
जिले में अब तक कोरोना की स्थिति
कोविड-19 की अब तक जिले में करीब 1.40 लाख जांच हो चुकी हैं। इनमें 10552 संक्रमित मिले, जबकि 10534 ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में 18 एक्टिव पॉजिटिव हैं। जिले में खोले गए तीनों कोविड केयर अस्पताल में अब एक भी मरीज भर्ती नहीं है।
विज्ञापन

मास्क अवश्य लगाएं, सावधानी बरतें : डीएम
जिलाधिकारी अखिलेश सिंह का कहना है कि कोविड-19 को लेकर कोई भी नागरिक लापरवाही ना बरते। मास्क अवश्य लगाएं और सैनिटाइजर का प्रयोग करते रहें। ताकि खुद भी स्वस्थ रहें और दूसरों के लिए भी खतरा पैदा ना होने पाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें