थाना मंडी पुलिस द्वारा पकड़े गये वाहन चोर
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। कोतवाली मंडी पुलिस ने वाहन चोर गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से चोरी की आठ बाइक, फर्जी नंबर प्लेट और हथियार बरामद हुए हैं।
कोतवाली मंडी पत्रकार वार्ता के दौरान एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि 62 फुटा रोड पर मंडी तिराहे के पास से आरोपी त्रिलोक निवासी चौधरी विहार देहात कोतवाली, प्रवेज निवासी बरकत कॉलोनी कोतवाली मंडी, समीर निवासी गांव हबीबगढ़ थाना कुतुबशेर और मुकीम निवासी जैन कॉलोनी खाताखेड़ी को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास मौके पर दो चोरी की बाइक, दो तमंचे और कारतूस बरामद हुए। पुलिस नेे आरोपियों की निशानदेही पर छह अन्य बाइक बरामद की हैं। एसपी सिटी ने बताया कि सभी बाइक चोरी की है और आरोपी पहले भी वाहन चोरी के मामले में जेल जा चुके हैं।
फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चलाते थे वाहन
सहारनपुर। एसपी सिटी ने बताया कि चोरी के बाद आरोपी वाहन पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चलाते थे। मौके से मिली बाइकों पर फर्जी नंबर प्लेट लगी थी। इसके अलावा बाकी छह बाइक बेचने के लिए इन्होंने क्षेत्र में ही एक जगह पर रखी हुई थी।
वाहन चोरों को पकड़ने वाली पुलिस टीम
सहारनपुर। वाहन चोरों को पकड़ने वाली पुलिस टीम में कोतवाली मंडी इंस्पेक्टर बबलू सिंह वर्मा, उपनिरीक्षक इंद्रजीत सिंह, रोबिन राठी, हैड कांस्टेबल नीरज त्यागी, विजयवीर सिंह, दिलशाद और रोबिन शामिल रहे।
थाना मंडी पुलिस द्वारा पकड़े गये वाहन चोरो से बरामद बाइक- फोटो : SAHARANPUR