फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान के भी चार मोहल्ले सील

विज्ञापन
गंगोह के गांव चंदपुरा में क्वारंटीन कराने के लिए बस लेकर पहुंचे स्वास्थ्य विभाग के लोग - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले में बुधवार को पांच और कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद गंगोह के दो गांव और रामपुर मनिहारान के चार मोहल्लों को सील कर दिया गया है। कई लोगों को क्वारंटीन किया गया है। मस्जिदों को सैनिटाइज करने के बाद प्रशासन ने ताला लगवा दिया है। गंगोह कोतवाली का मुख्य गेट भी बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन

आंध्र प्रदेश के जिला चित्तूर से निकली जमात निजामुद्दीन मरकज होते हुए सात मार्च को रामपुर मनिहारान की चार मस्जिदों में ठहरी थी। जमातियों में संक्रमण की जानकारी मिलने के बाद यहां भी ठहरे जमातियों की जांच शुरू की गई। जिसमें 11 जमातियों को 2 अप्रैल को सहारनपुर में बनाए गए आईपीटी के आइसोलेशन सेंटर में भेजा गया था। बुधवार को इनमें से एक जमाती की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। बृहस्पतिवार को एसडीएम एसएन शर्मा, सीओ यतेंद्र नागर सहित अन्य अधिकारियों ने चारों मस्जिदों को सैनिटाइज कराने के बाद ताला लगा दिया। उधर, बुधवार को आई रिपोर्ट में ही गंगोह सीएचसी के अंतर्गत आने वाले गांव निवासी एक ड्राइवर में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई। उसके साथी परिचालक सहित चार लोगों को संदिग्ध मानते हुए आइसोलेट कर दिया गया है। वहीं चंदपुरा और बाढ़ीमाजरा गांव को सैनिटाइज करते हुए सील कर दिया गया है। इसके अलावा गंगोह के माहेश्वरी कला गांव को भी सील कर दिया गया है।
जांच करा लें नहीं तो दर्ज होगा मुकदमा
गंगोह। एसडीएम नकुड़ पूरन सिंह राणा ने बताया कोरोना वायरस की पुष्टि हो जाने के बाद दोनों गांवों को पूर्ण रूप से सील कर दिया गया है। एसडीएम ने चेतावनी दी कि जो लोग बाहर से और जमात से आए हैं या उसमें शामिल हैं वह लोग नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र जाकर अपनी जांच करा लें नहीं तो पकड़े जाने पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

रामपुर मनिहारान में सील किया गया मोहल्ला महल- फोटो : SAHARANPUR

गंगोह के़गांव बाढी माजरा को सील करती पुलिस और स्वास्थ्य टीम- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें