फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाइनीज मांझे से चार घायल

विज्ञापन
चाइनीज मांझे की चपेट में आकर घायल हुआ मोहन। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
चाइनीज मांझे से चार घायल
विज्ञापन

सहारनपुर। वसंत पंचमी पर हुई पतंगबाजी के दौरान महानगर में चाइनीज मांझे की चपेट में आकर चार लोग घायल हो गए। इनमें से दो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से एक को हायर सेंटर रेफर किया गया, जबकि दो को निजी चिकित्सक के यहां उपचार दिलवाया गया।
कोतवाली बेहट क्षेत्र के गांव बबैल निवासी चंद्रपाल (50) बृहस्पतिवार की सुबह बाइक से देहरादून रोड से जा रहा थे। वह जब जनकपुरी चौक पर पहुंचे तो चाइनीज मांझा उनकी गर्दन में उलझ गया और वह लहूलुहान हो गए। चंद्रपाल ने बाइक रोकी और लोगों की मदद से गर्दन पर रुमाल बांधकर अस्पताल पहुंचे। उनकी गर्दन से काफी खून निकल रहा था। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद चंद्रपाल को हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

इनके अलावा कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के खलासी लाइन निवासी मोहन (48) पैदल ही चूना भट्टी के पास जा रहे थे। उनकी पैर में चाइनीज मांझा उलझ गया। यही मांझा एक बाइक में उलझने के बाद खींचता चला गया, जिससे मोहन की टांग लहूलुहान हो गई। इसी तरह लेबर कॉलोनी में शिवम (16) का चाइनीज मांझे की चपेट में आकर गाल कट गया। वहीं, कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के खलासी लाइन में यहीं के निवासी सागर (22) का भी मांझे की चपेट में आकर गाल कट गया। इन दोनों को निजी चिकित्सक के यहां उपचार दिलवाया गया।
विज्ञापन

मंडलायुक्त के आदेश बेमानी, 22 हो चुुके घायल
सहारनपुर। चाइनीज मांझे की बिक्री पर प्रशासन ने प्रतिबंध लगा रखा है। मंडलायुक्त ने मांझा बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे, लेकिन इसके बावजूद चाइनीज मांझा बिक रहा है। इसी वजह से लोग चाइनीज मांझे की चपेट में आकर घायल हो रहे हैं। चार दिन पूर्व पार्षद के भाई सहित चार लोग घायल हुए थे। इससे पूर्व ढमोला नदी और जिला अस्पताल पुल पर पांच लोग घायल हो चुके हैं। इसी तरह मल्हीपुुर रोड पर तीन लोग घायल हुए थे। इसी प्रकार बृहस्पतिवार सहित महानगर में अलग-अलग जगहों पर अब तक 22 लोग घायल हो चुके हैं।

चाइनीज मांझे की चपेट में आक घायल हुआ चंद्रपाल- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें