फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचहरी पुल की रेलिंग तोड़कर कार रेलवे कॉलोनी में गिरी

विज्ञापन
सहारनपुर में कोर्ट रोड पुल ग्रील तोड़कर रेलवे कॉलोनी में गिरी कार - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। कोर्ट रोड पर स्थित कचहरी पुल पर आधी रात के समय कार अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए नीचे रेलवे कॉलोनी में जा गिरी। गनीमत रही कि बैलून खुलने और सीट बेल्ट लगी होने के कारण कार सवार चारों लोगों की जान बच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। सुबह पता लगने पर मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।
विज्ञापन

कोतवाली सदर बाजार इंस्पेक्टर पंकज पंत ने बताया कि कार में दिल्ली निवासी दीपक भाटिया परिवार सवार था। बुधवार की आधी रात में यह लोग घंटाघर की तरफ से कोर्ट रोड की तरफ जा रहे थे। कचहरी के पुल पर पहुंचने पर कार अनियंत्रित हो गई और रेलिंग तोड़ते हुए रेलवे कॉलोनी में जा गिरी। कार के अगली तरफ के शीशे टूट गए। गनीमत रही कि समय रहते कार में लगे बैलून खुल गए और सीट बेल्ट लगी होने के कारण कार सवार कोई भी व्यक्ति चोटिल नहीं हुआ।
सूचना पर कोतवाली सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने चारों लोगों को जिला अस्पताल लेकर जाकर चेकअप कराया। सुबह पता लगने पर लोगों की मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। इंस्पेक्टर ने बताया कि हादसे में कोई चोटिल नहीं हुआ है।
विज्ञापन

पहले भी दो बार गिर चुकी कार
सहारनपुर। कचहरी पुल से रेलवे कॉलोनी की तरफ पहले भी दो बार कारें गिर चुकी है। तीन साल पहले एक कार रेलिंग तोड़ते हुए रेलवे कॉलोनी में बने सरकारी आवास परिसर में जा गिरी, लेकिन कोई चोटिल नहीं हुआ। इससे पहले भी एक कार रेलिंग तोड़कर रेलवे कॉलोनी की तरफ गिर गई।

हारनपुर में कोर्ट रोड पुल ग्रील तोड़कर रेलवे कॉलोनी में गिरी कार- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में कोर्ट रोड पुल ग्रील तोड़कर रेलवे कॉलोनी में गिरी कार को देखती लोग- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें