सहारनपुर जनपद के छुटमलपुर में आज दोपहर वलीमे की दावत खाकर लौट रहे लोगों की कार अनियंत्रित होकर फतेहपुर कलसिया मार्ग पर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। हादसे में आठ साल के बच्चे सहित चार लोगों की मौत पर ही मौत हो गई, जबकि किशोरी(16) सहित दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को फतेहपुर सीएचसी से जिला अस्पताल भेजा गया है। चार मौतों से शादी की खुशियां मातम में बदल गई हैं।