सहारनपुर। जिले में मंगलवार को कोरोना से चार और लोगों की मौत हो गई। जिससे मरने वालों की संख्या 81 पहुंच गई है। उधर, 107 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों की कुल संख्या भी अब 5984 हो गई है। देवबंद के एक गांव निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित थे। अन्य समस्याओं के चलते राजकीय मेडिकल कॉलेज के कोविड केयर सेंटर में भर्ती किया गया था, जहां उनकी मौत हो गई। सहारनपुर की एक कॉलोनी निवासी 46 वर्षीय व्यक्ति को भी कोरोना पॉजिटिव और अन्य तकलीफों के चलते राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया था, जहां मंगलवार को उनकी भी मौत हो गई। शहर की ही एक पॉश कॉलोनी निवासी 65 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। हालत गंभीर के चलते पांच दिन पहले इन्हें मेरठ रेफर किया गया था, जहां मंगलवार सुबह इनकी मौत हो गई। गंगोह के एक गांव निवासी व्यक्ति को कोरोना संक्रमित होने के चलते दो दिन पहले ही राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया था। वहां मंगलवार को उनकी भी मौत हो गई।
उधर, मंगलवार को 107 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें थाना सरसावा के चार पुलिसकर्मी, सरसावा कस्बे के चार, टपरी रेलवे स्टेशन के तीन, चाको के तीन, बड़गांव चिलकाना के तीन, पिलखन तला के दो, थाना सदर बाजार रोड के चार, हकीकतनगर के तीन, आवास विकास के तीन, माधोनगर के तीन, लतीफपुर के दो, गोविंदनगर के दो, बेहट थाना के दो, रंडौल के दो, गोकलपुर के तीन, नवीन नगर के दो, रामनगर के तीन, मुजफ्फरनगर के तीन लोग संक्रमित मिले हैं। इनके अलावा डीएम ऑफिस, जिला जेल, कपिल विहार, सुगर मिल, नूरपुर, दीवालहेड़ी, गिल कॉलोनी, शुगर मिल देवबंद, शिमलाना देवबंद, टीचर कॉलोनी देवबंद, गुडंब, सुहागिनी, वाल्मीकि बस्ती देवबंद, जीवाला, भगवती मस्जिद, साकेत कॉलोनी, जनता रोड, मोहित विहार, कायस्थान सराफा बाजार, इंदिरा चौक, सोना अर्जुनपुर, पंचकुआ, सड़क दूधली, मल्हीपुर रोड, नंदी, अशोक विहार देवबंद, अफगान तीतरो के एक-एक व्यक्ति संक्रमित पाए गए हैं।