फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona in Saharanpur: जिले में महिला समेत चार मिले कोरोना संक्रमित, लगातार बढ़ रहे केस, मचा हड़कंप

Wed, 05 Apr 2023 07:30 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर

सार

Corona in Saharanpur : सहारनपुर जिले में बुधवार को महिला समेत चार कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, जनपद में लगातार केस बढ़ने से हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
कोरोना की जांच
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बुधवार को महिला सहित चार कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिसके बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या 28 हो गई।

विज्ञापन


जिला सर्विलांस अधिकारी शिवांका गौड़ ने बताया कि राजकीय मेडिकल कॉलेज से एक महिला सहित चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें एक व्यक्ति मेरठ के जाजवा दौराला का रहने वाला है, जो एक दिन पहले मेडिकल कॉलेज में दिखाने के लिए आया था। चिकित्सक ने उनकी कोरोना जांच कराई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 

इनके अलावा तीन संक्रमित बलियाखेड़ी ब्लॉक के नोजली, सरसावा के मिर्धान और नानौता के रहने वाले हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सूची के आधार पर कोरोना संक्रमितों के यहां पहुंची और उनके संपर्क में आए लोगों के सैंपल लिए, ताकि कोरोना की बढ़ती चेन को बढ़ने से रोका जा सके।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अहम बैठक: गृहमंत्री अमित शाह से मिला जमीयत का प्रतिनिधिमंडल, मॉब लिंचिंग समेत इन 14 मुद्दों पर हुई बातचीत
विज्ञापन


11 अप्रैल को हो सकती है मॉकड्रिल
स्वास्थ्य विभाग कोरोना से निपटने के लिए अस्पतालों में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुटा है। कोरोना को लेकर जल्द ही शासन स्तर से वीडियो कांफ्रेंसिंग होगी। उसमें स्वास्थ्य अधिकारियों को कोरोना के बारे में दिशा निर्देश दिए जाएंगे। बताया जा रहा है कि जनपद में 11 अप्रैल को कोरोना की तैयारियों को परखने के लिए मॉकड्रिल हो सकती है।

यह भी पढ़ें: बेबसी: बागपत के बिनौली में शव को गंदे पानी से लेकर गुजरने को मजबूर हुए ग्रामीण, वीडियो वायरल

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें