फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से निकले चार बच्चे कांवड़ शिविर से बरामद

Sat, 22 Jul 2017 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
परिजनों के सुपुर्द किए गए बच्चे। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर के नानौता में नहाते समय शरारत कर रहे चार बालक महिला के डांटने पर घबरा कर गांव से चले गए। एक साथ चार बालकों के गायब होने पर ग्रामीणों व पुलिस में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


काफी तलाश के बाद चारों बालक अपने गांव से 12 किमी दूर बरामद हो गए। बालकों के सकुशल मिलने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। नानौता थाना क्षेत्र के ग्राम देवपुरा निवासी चार बालक सोनू पुत्र पप्पू (10), शिवम (7), सत्यम (5) पुत्रगण जनक तथा चुना (9) पुत्र धर्मवीर शुक्रवार की सुबह करीब 9 बजे अपने गांव में एक ट्यूबवेल पर नहाते हुए शरारत कर रहे थे।

इसी दौरान उधर से गुजर रही एक महिला ने बच्चों को शरारत पर डांटते हुए उनके घर पर शिकायत करने की बात कही। इस पर चारों बालक डर गए और गांव से निकल गए।

उधर काफी देर तक बच्चों के नहीं आने पर परिजनों में भय व्याप्त हो गया। सभी ग्रामीण बच्चों की तलाश में जुट गए। इसी बीच ग्रामीणों द्वारा एक ही गांव से चार बच्चे गायब होने की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन


इससे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में थानाध्यक्ष यशपाल सिंह ने ग्रामीणों व पुलिस की टीम बनाकर बच्चों की तलाश में लगा दिया। करीब 10 घंटे की तलाश के बाद शाम करीब सात बजे चारों बच्चें बड़गांव के ग्राम झबीरण में एक कांवड़ शिविर से बरामद हुए। थानाध्यक्ष यशाल सिंह ने बताया कि चारों बालक कांवड़ शिविरों  से सकुशल वहां से बरामद कर उनके परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें