फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार भवन सील और एक अवैध कॉलोनी में ध्वस्तीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सहारनपुर विकास प्राधिकरण की टीम ने बुधवार को शहर में अलग-अलग जगहों पर चार अवैध निर्माणों को सील किया। साथ ही एक अवैध कॉलोनी में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की।
विज्ञापन

प्राधिकरण के सचिव विजय शुक्ला ने बताया कि एक व्यक्ति की ओर से दालमंडी पुल के पास दुकान का निर्माण किया जा रहा है। स्थलीय निरीक्षण में निर्माण अवैध पाया गया। उक्त निर्माण के विरुद्ध संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा चुकी है। बुधवार को निर्माण को सील किया गया। बेहट रोड पर ग्रीन सिटी कॉलोनी के सामने दुकानों का निर्माण किया जा रहा है। उक्त निर्माण भी जांच में अवैध पाया गया है। निर्माण को बुधवार को सील कराया गया है। चिलकाना रोड पर ओरियंटल बैंक की बगल में 2500 वर्ग गज भूखंड पर करीब 500 वर्ग गज में बेसमेंट की छत डालने का कार्य किया गया है। मौके पर कोई स्वीकृति नहीं दिखाई गई। निर्माण को सील किया गया है। दिल्ली रोड स्थित इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में भी एक व्यक्ति की ओर से बड़े पैमाने पर निर्माण किया जा रहा है। उक्त निर्माण जांच में अवैध पाया गया, जिसे सील कराया गया है। इसके अलावा गंगोह रोड पर करीब दस बीघा जमीन पर अवैध रूप से कॉलोनी काटी जा रही है। कॉलोनी में कच्ची सड़कों का निर्माण किया गया है। बुधवार को कॉलोनी में किए गए कार्यों को ध्वस्त कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें