सहारनपुर जनपद के देवबंद में गंगोह-भायला मार्ग पर कार की टक्कर से स्कूटी सवार नूरपुर गांव के पूर्व प्रधान गंगाराम की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में मातम पसर गया।
नूरपुर गांव निवासी पूर्व प्रधान गंगाराम (57) बुधवार की शाम स्कूटी पर सवार होकर किसी काम से भायला गांव जा रहे थे। जब वह गंगोह-भायला मार्ग स्थित लबकरी गांव पहुंचे तो पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने स्कूटी में टक्कर मार दी। जिसमें गंगाराम घायल हो गए।